लक्ष्मी सिंह के फायकू




 मजदूरों की सुरंग से सकुशल वापसी के लिए प्रस्तुत हैं मेरे फायकू 


'अरज सुनो हमारी'

1

संकट से उबारो प्रभु

अरज सुनो हमारी

तुम्हारे लिए

2

सुरक्षा की आस में

राष्ट्र है करबद्ध

तुम्हारे लिए

3

सुरंग में फंसी जान

देवभूमि करें प्रार्थना

तुम्हारे लिए

4

रंग लाएगी जन-जन

की ईश वंदना

तुम्हारे लिए

5

प्रशासन,पुलिस और सेना

प्रयास कर रहे

तुम्हारे लिए

6

प्रतिपल कुशल क्षेम देते

जागरूक मीडिया जन

तुम्हारे लिए

7

सकुशल लौटेंगे सुरंग से

सभी फंसे मजदूर

तुम्हारे लिए

8

न टूटे यह विश्वास

कुशल मंगल रहे

तुम्हारे लिए

9

सुरक्षित वापस लौटेंगे मजदूर

अटूट विश्वास हमारा

तुम्हारे लिए

10

विश्वास,आज एक होंगे 

बिछड़े परिजन सभी

तुम्हारे लिए

11

मिटेगा तेरह दिनों का

अंधकार जीवन से

तुम्हारे लिए

12

प्रकाशमय होगा जीवन आएगी

खुशियों की लहर

तुम्हारे लिए

13

अनिल-तन्हा प्रेरणा से

मैंने रचे फायकू

तुम्हारे लिए


 मौलिक स्वरचित

लक्ष्मी सिंह 

जलालाबाद शाहजहांपुर

Comments